थराली में बादल फटा, दो लोग लापता, बाजार में मलबा घुसा

थराली में बादल फटा, दो लोग लापता, बाजार में मलबा घुसा
Share This News:

The post थराली में बादल फटा, दो लोग लापता, बाजार में मलबा घुसा appeared first on Avikal Uttarakhand.

कई घर, कार्यालय व वाहन मलबे में फंसे

अविकल उत्तराखंड

थराली। बीती रात हुई भारी बारिश व बादल फटने से थराली क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह नुकसान की खबरें सामने आई हैं। दो लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

थराली बाजार, एसडीएम आवास समेत कई सरकारी व रिहायशी इलाकों में मलबा भर गए। कई कार व वाहन मलबे में दब गए।

थराली में राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से SSB रवाना कर दी गयी।

थाना थराली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातों-रात प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सुबह से ही पुलिस, प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

The post थराली में बादल फटा, दो लोग लापता, बाजार में मलबा घुसा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *