उत्तराखंड भाजपा संगठन को और सुदृढ़ बनाना प्राथमिक लक्ष्य’

Share This News:

The post उत्तराखंड भाजपा संगठन को और सुदृढ़ बनाना प्राथमिक लक्ष्य’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

त्रिवेंद्र-बलूनी ने दिल्ली में प्रभारी दुष्यंत गौतम से की शिष्टाचार भेंट

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

बैठक में उत्तराखंड से जुड़े समसामयिक मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य के विकास, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गौतम का मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

The post उत्तराखंड भाजपा संगठन को और सुदृढ़ बनाना प्राथमिक लक्ष्य’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *