स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं बेहतर खानपान की आदत

Share This News:

The post स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं बेहतर खानपान की आदत appeared first on Avikal Uttarakhand.

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें पूरे सप्ताह बार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के आहार विज्ञान विभाग ने एक पोस्टर प्रतियोगिता क्रिएटिव कैनवास का आयोजन किया। इसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ योगा साइंसेज, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट व ग्राम्य विकास संस्थान से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खानपान की आदत को अपनाने को लेकर पोस्टर बनाये। इस अवसर पर निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेम चंद्र ने बताया कि प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले पोषण सप्ताह इस वर्ष बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें की थीम पर मनाया जा रहा है। डायटिशियन इंचार्ज स्वाति पुरोहित ने कहा कि भारत में 1 से 7 सितंबर तक नेशनल न्यूट्रीशन वीक मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को सही खानपान की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि भारत में आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी 12, प्रोटीन और फोलेट जैसी न्यूट्रिशनल कमियां सबसे आम हैं। इस पोषण सप्ताह का उद्देश्य लोगों मंे जागरूकता लाना है। प्रतियोगिता की जज नर्सिंग अधीक्षक रीना हबील और नैदानिक मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मालिनी श्रीवास्तव रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डायटीशियन प्रीति शर्मा, नेहा वशिष्ठ, गुंजन तोमर, अर्चना रानी, मानसी पंचभैया, वंदना तोमर, अंजलि वर्मा ने अपना सहयोग किया।

The post स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं बेहतर खानपान की आदत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *