डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व कुलपति से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये

Share This News:

The post डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व कुलपति से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये appeared first on Avikal Uttarakhand.

साइबर ठगी का मास्टरमाइंड हिमाचल से गिरफ्तार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर थाना कुमाऊँ इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार किया गया। यह ठगी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति (सेवानिवृत्त) के साथ की गई थी।

पीड़िता को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बनकर व्हाट्सऐप कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया था। उन्हें झूठा आरोप लगाकर धमकाया गया कि उनके नाम पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज है और 60 करोड़ रुपये उनके खातों से जुड़े हैं। इसी बहाने 12 दिन तक लगातार दबाव बनाकर विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए गए।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में दर्ज इस केस में साइबर क्राइम थाना कुमाऊँ की टीम ने बैंकों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आरोपी राजेंद्र कुमार (निवासी यमुनानगर, हरियाणा; हाल सोलन, हिमाचल) का नाम सामने आया।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 3 मोबाइल, 3 सिम कार्ड, 10 ब्लैंक/हस्ताक्षरित चेक, 2 चेकबुक, 3 डेबिट कार्ड, 4 फर्मों की मोहरें, वाई-फाई राउटर, बिजनेस कार्ड, जीएसटी व उद्यम प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

The post डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व कुलपति से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *