दून से लापता दो नाबालिग बच्चे 24 घंटे में दिल्ली से बरामद

Share This News:

The post दून से लापता दो नाबालिग बच्चे 24 घंटे में दिल्ली से बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीएम ने अपनाया कड़ा रुख, बच्चे दिल्ली से बरामद

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीएम धामी ने मामला संज्ञान में आते ही दून पुलिस को विशेष निर्देश दिए थे।

बीते 4 सितंबर की रात नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में सूचना दी कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री और पड़ोस का 10 वर्षीय बच्चा घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी बच्चों का पता न लगने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 311/25, धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर गठित टीम ने बच्चों की खोज के लिए आसपास के घरों, मोहल्लों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही बच्चों के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से पड़ोसी जनपदों और राज्यों में प्रसारित किए गए।

अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय और त्वरित कार्यवाही के चलते थाना पहाड़गंज पुलिस दिल्ली की मदद से दोनों नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन पहाड़गंज से बरामद किया गया।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली घूमने जाना चाहते थे और मसूरी एक्सप्रेस देखकर उसमें सवार हो गए थे। उन्होंने घरवालों को बिना बताए दिल्ली जाने का निर्णय लिया।

बरामदगी में पुलिस टीम का योगदान

1. उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक

2. का० श्रीकांत ध्यानी

3. का० अर्जुन सिंह

The post दून से लापता दो नाबालिग बच्चे 24 घंटे में दिल्ली से बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *