गणतंत्र दिवस पर ‘जय हिंद’ के उद्घोष से गूंज उठा एसआरएचयू

गणतंत्र दिवस पर ‘जय हिंद’ के उद्घोष से गूंज उठा एसआरएचयू
Share This News:

The post गणतंत्र दिवस पर ‘जय हिंद’ के उद्घोष से गूंज उठा एसआरएचयू appeared first on Avikal Uttarakhand.

धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।

समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित ‘शौर्य दीवार’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि बीते वर्षों में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं और संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने राष्ट्र एवं विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, उस दिशा में संस्थान सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने माता-पिता के विश्वास, सम्मान एवं मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।

समारोह के दौरान डॉ. रुचि जुयाल, डॉ. ग्रेस सिंह, डॉ. निक्कू यादव, अमर साठे, गुरजती सिंह एवं संतोष बुड़ाकोटी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, अकादमिक निदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेंद्र चौहान सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The post गणतंत्र दिवस पर ‘जय हिंद’ के उद्घोष से गूंज उठा एसआरएचयू appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *