श्रीनगर में रेलवे सुरंग के निकट टीचर्स कॉलोनी में भूधंसाव

श्रीनगर में रेलवे सुरंग के निकट टीचर्स कॉलोनी में भूधंसाव
Share This News:

The post श्रीनगर में रेलवे सुरंग के निकट टीचर्स कॉलोनी में भूधंसाव appeared first on Avikal Uttarakhand.

प्रभावित परिवार रेल सुरंग को बता रहे जिम्मेदार

देखें वीडियो

प्रभावित परिवार बेघर, सड़क और सम्पर्क मार्ग ध्वस्त

अविकल उत्तराखंड

श्रीनगर, गढ़वाल। ऋषिकेश–बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री कोट में बड़ी दरार पड़ने से सड़क धंस गई है। कई मकानों में दरार आने से प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र शरण ले ली है।

टीचर्स कॉलोनी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, घसिया महादेव, बद्रीनाथ मार्ग क्षेत्र में भूधंसाव का खतरा गहरा गया है। कॉलोनी के कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि रेलवे सुरंग निर्माण कार्य के कारण यह पूरा इलाका भूधंसाव की चपेट में आ गया है।

टीचर्स कॉलोनी तक जाने वाला सम्पर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी मकान खाली करा दिए हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के लिए फिलहाल वैकल्पिक आवास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रशासन ने इस कालोनी में बिजली-पानी भी काट दी है। प्रभावित परिवार किराये के मकान व रिश्तेदारों के यहां रहने को विवश हैं।

प्रभावित परिवारों में राकेश नैथानी, नीरज नैथानी, अरुण रावत, प्रकाश मैखुरी, वासुदेव कंडारी (दो भवन), सरोज गुंसाई, संदीप गुंसाई, विक्रम एवं शकुंला चौहान, ललित मोहन बंगवाल, किशोर सिंह सजवाणा, सुमन असवाल, लक्ष्मी असवाल, पंडित पोखरियाल, बीना असवाल और ऊषा गुंसाई शामिल हैं।

सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के संज्ञान लेने के बाद रेल विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया है।

रेल विभाग भू धंसाव के क्या क्या कारण गिनाता है। प्रभावित परिवार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की एक सुरंग का मुहाना ठीक प्रभावित कालोनी के करीब खुलता है।

प्रभावित परिवार मकानों में आई दरार के लिए रेल सुरंग को ही मुख्य कारक बता रहे हैं।

बहरहाल, मुख्य बद्रीनाथ राजमार्ग पर कई जगह हो रही भू धंसाव की घटना ने इस आपदा में नई परेशानियां खड़ी कर दी है।

The post श्रीनगर में रेलवे सुरंग के निकट टीचर्स कॉलोनी में भूधंसाव appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *