The post जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया appeared first on Avikal Uttarakhand.
बिजली कनेक्शन व लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की मांग
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता अतुल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार, अवर अभियंता, बिजलीघर पथरी बाग 33/11 के.वी. देहरादून में तैनात है। उसने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट पर बिजली का कनेक्शन कराने तथा विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
The post जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया appeared first on Avikal Uttarakhand.
