उधम सिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

Share This News:

The post उधम सिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा appeared first on Avikal Uttarakhand.

दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंधों के चलते जीजा-साले ने मिलकर उतारा मौत के घाट

अविकल उत्तराखंड

उधम सिंह नगर। थाना कुण्डा पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
शुरू में सड़क हादसा समझे जा रहे इस मामले को पुलिस ने गहन जांच से हत्या साबित कर अपराधियों तक पहुंच बनाई।

घटना और खुलासा

बीते 4 सितंबर को थाना कुण्डा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सचिन कुमार चौहान (निवासी बिजनौर, उ.प्र.) के रूप में हुई।
मामला संदिग्ध मिलने पर एसएसपी ने तीन टीमें गठित कीं। जांच में CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी पड़ताल और मृतक के परिचितों से पूछताछ की गई। 5 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर से छर्रे बरामद होने पर यह साफ हो गया कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 सितंबर को जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को रामनगर से और 9 सितंबर को मुख्य आरोपी सोनू वर्मा को काशीपुर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोनू वर्मा का मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था। विरोध करने पर उसने अपने जीजा जसप्रीत सिंह के साथ मिलकर सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत मोटरसाइकिल गिरवी रखने के बहाने सचिन को बुलाया गया और पुल के पास गोली मार दी गई।

आरोपियों की पृष्ठभूमि

जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी शाहजहांपुर (उ.प्र.) कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे 8 मुकदमे दर्ज हैं।

सोनू वर्मा निवासी काशीपुर, मृतक की पत्नी से संबंधों के कारण घर टूटने के बाद जुनून में आकर हत्या की साजिश में शामिल हुआ।

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UK06W-3165)

तमंचा और कारतूस

इस खुलासे में थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, अर्जुन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश तिवारी, नवीन जोशी, जितेन्द्र सिंह, अ.उ.नि. दीपक चौहान, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती, सुमित, सुरेन्द्र रावत और एसओजी काशीपुर के कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल शामिल रहे।

The post उधम सिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *