संविधान दिवस पर युवा संसद में छात्र छात्राओं ने दिखाई वक्तृत्व मेधा

Share This News:

The post संविधान दिवस पर युवा संसद में छात्र छात्राओं ने दिखाई वक्तृत्व मेधा appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में युवा संसद का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 63 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षिका एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी जी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम कुमारी पूर्णिमा, B.A.5th सेमेस्टर को युवा संसद की अध्यक्षा चुना गया। युवा संसद की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष ने सर्वप्रथम राष्ट्रगीत का गायन करवाया। इसके उपरांत युवा संसद की प्रधानमंत्री अनुपमा B.A .5th सेमेस्टर, गृह मंत्री कुमारी सृष्टि B.A.1st सेमेस्टर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां को संसद के सामने प्रस्तुत किया इसकी उपरांत नेता प्रतिपक्ष सीमांत सिंह फर्स्वाण बी ए 1st सेमेस्टर तथा विपक्षी सांसद हिमेश सिंह फर्स्वाण , बी. ए. 5th सेमेस्टर ने अपने विचार व्यक्त किया। इसकी उपरांत रक्षा मंत्री प्रियांशी,बी एससी 5th सेमेस्टर तथा खेल मंत्री रिस्पना, बी ए 1st सेमेस्टर ने अपने कार्यों पर विस्तार पूर्वक अपना पक्ष रखा। इसी क्रम में विपक्षी सांसद मनीष बी ए पंचम सेमेस्टर तथा कु.प्रभा, बीए प्रथम सेमेस्टर ने मजबूती से दूसरे पक्ष का जवाबों के उत्तर दिये। अंत में पेयजल मंत्री कुमारी ज्योति बी .ए.प्रथम सेमेस्टर तथा रेल मंत्री खुशी बी. ए .प्रथम सेमेस्टर ने अपना पक्ष रखा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक शाह , नरसिंह वार्ड, नगर सभासद नगर पालिका जोशीमठ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन का धन्यवाद महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन नवीन पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र पदाधिकारी सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

The post संविधान दिवस पर युवा संसद में छात्र छात्राओं ने दिखाई वक्तृत्व मेधा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *