The post ग्रामीण आजीविका मिशन- 13 मॉडल सीएलएफ की समीक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.
देहरादून । मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 13 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु पूर्व से सचालित आजीविका गतिविधियों तथा भविष्य में नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए एक्सप्रोजर विजिट/प्रशिक्षण कार्यक्रम/रेखीय विभागों के साथ केन्द्राभिसरण आदि सहयोग हेतु निर्देश दिए गए। नए प्रस्तावो के अन्तर्गत रायपुर विकास खण्ड के थानो क्षेत्र मे लोकल यातायात की समस्या के दृष्टिर्गत स्वय सहायता समूह द्वारा संचालित यातायात बिजनेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा वर्तमान में कि जा रही आजीविका गतिविधि जैसे अचार/मुरब्बा/अगरबत्ती/जूट बैट एवं एल०ई०डी० लाईट निर्माण आदि को गुणवत्तापूर्वक बढाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त के अतिरिक्त महिलाओं की बैठक हेतु भूमि चिन्हीकरण करते हुए भवन निर्माण के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता, रिप परियोजना के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।
The post ग्रामीण आजीविका मिशन- 13 मॉडल सीएलएफ की समीक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.
