पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्मभूषण

पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्मभूषण
Share This News:

The post पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्मभूषण appeared first on Avikal Uttarakhand.

खेमराज सुन्द्रियाल को कला के क्षेत्र में पदम् श्री मिला

5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण तथा 113 पद्म श्री पुरस्कार

अविकल उत्तराखण्ड

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी।
उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पदम् भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है।
उत्तराखण्ड मूल के व हरियाणा निवासी खेमराज सुन्द्रियाल को कला के क्षेत्र में पदम् श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे कोश्यारी को पब्लिक अफेयर के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर सीएम धामी सहित विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई।

वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिनमें दो युगल (डुओ) मामले शामिल हैं (युगल मामले में पुरस्कार को एक ही माना जाता है)।
इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण तथा 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 19 महिलाएँ हैं। सूची में विदेशियों/अनिवासी भारतीय (NRI)/भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO)/प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI) श्रेणी के 6 व्यक्ति तथा 16 मरणोपरांत पुरस्कार भी सम्मिलित हैं।

देखें सूची

https://www.padmaawards.gov.in/Document/pdf/notifications/PadmaAwards/PadmaAwards2026.pdf

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
पद्म विभूषण असाधारण एवं विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए तथा पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो सामान्यतः प्रत्येक वर्ष मार्च अथवा अप्रैल माह में आयोजित होते हैं।

The post पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्मभूषण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *