UPCL ने स्मार्ट मीटर पखवाडे में उपभोक्ताओं को किया जागरूक

UPCL ने स्मार्ट मीटर पखवाडे में उपभोक्ताओं को किया जागरूक
Share This News:

The post UPCL ने स्मार्ट मीटर पखवाडे में उपभोक्ताओं को किया जागरूक appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत देहरादून के ई. सी. रोड़ स्थित कार्यालय में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाया गया । विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से समझाए जा रहे हैं और उनकी सभी शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवा के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान उपभोक्ताओं को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के यूपीसीएल स्मार्ट ऐप की डाउनलोडिंग कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, ताकि वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें। कर्मचारी गांवों और शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। साथ ही पंपलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर लगाकर पारंपरिक मीटरों से तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता प्रदर्शित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

मुख्य अतिथि, खजान दास, विधायक, राजपुर, देहरादून

संजय टम्टा, अधिशासी निदेशक

मोहित जोशी, मुख्य अभियन्ता (स्मार्ट मीटर)

विजय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, ग्रामीण, देहरादून

मोहित डबराल, अधीक्षण अभियन्ता, आर०डी०एस०एस०

प्रशान्त बहुगुणा, अधीक्षण अभियन्ता, परियोजना

मुनीर आलम, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत परीक्षण खण्ड, ग्रामीण, देहरादून

अंकित जैन, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत परीक्षण खण्ड, नगरीय, देहरादून

सुधीर कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, आर०डी०एस०एस०

इम्तियाज अहमद, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, डोईवाला

राकेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, रायपुर

अरविन्द कुमार, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, मोहनपुर

शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, ऋषिकेश

एस०डी०एस० बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, उत्तर, देहरादून

मनोज अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, दक्षिण, देहरादून

गौरव सकलानी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, केन्द्रीय, देहरादून

मनोज रावत, खंडीय लेखाकार(दक्षिण) मौजूद रहे।

The post UPCL ने स्मार्ट मीटर पखवाडे में उपभोक्ताओं को किया जागरूक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *