देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग

देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग
Share This News:

The post देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग appeared first on Avikal Uttarakhand.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित  फिल्म ‘अजेय’ को मिली सराहना

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।
“सवाल” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में माइक्रोसिनेप्लेक्स सिनेमा, द सिटी जंक्शन मॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता ने अपने संबोधन में फिल्म की पृष्ठभूमि, लेखन प्रक्रिया एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अजेय” एक व्यक्तित्व की जीवनी मात्र नहीं, बल्कि संकल्प, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की प्रेरक यात्रा का चित्रण है। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

यह फिल्म संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी है, जो समाज को दृढ़ निश्चय और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि ऐसी फिल्में महिलाओं एवं युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं।
मधु भट्ट ने कहा कि संस्कृति और मूल्यों पर आधारित इस प्रकार की प्रस्तुतियां समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करती हैं और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ‘मधु’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजोन्मुखी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, संस्कृति एवं कला परिषद की अध्यक्षा मधु भट्ट, पुष्पा बर्थवाल, कंचन गुनसोला, आशा पैन्यूली, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल ,स्वामी एस. चंद्र, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा जानकी नौटियाल, डॉ. स्वाति, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत, प्रीति शुक्ला, राष्ट्रीय सेविका समिति से शारदा त्रिपाठी, तथा फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।

The post देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *