सीएम धामी ने पार्टी नेताओं को सौंपी नयी जिम्मेदारी

Share This News:

The post सीएम धामी ने पार्टी नेताओं को सौंपी नयी जिम्मेदारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कसी कमर

कैबिनेट विस्तार के बाद दायित्व की पहली सूची जारी,दूसरी का इंतजार

कैबिनेट विस्तार के बाद अब दायित्व बंटने शुरू, वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने संगठन से जुड़े नेताओं को नये नये दायितब से नवाजा है।

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है।

गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। अभी एक और सूची जारी होने की उम्मीद है। इस सूची में कांग्रेसी गोत्र के नेताओं के नाम बताए जा रहे हैं।

देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में, चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।

देहरादून से चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में.चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में, टिहरी से खेमसिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद में, टिहरी से ही सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति में, अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषाद में, देहरादून से बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

दायित्वधारियों की सूची

1- हरिप्रिया जोशी – उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

2- सोना सजवाण – जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

3- विनोद सुयाल – उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद

4- खेम सिंह चौहान – उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

5- ध्रुव रौतेला – मीडिया सलाहकार समिति

6- मुकेश महराना – चाय विकास सलाहकार परिषद

7- प्रेम सिंह राणा – जनजाति आयोग

8- गोविंद सिंह पिलखुवा – हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद

9- सीमा चौहान – मत्स्य विकास प्राधिकरण

10- बलजीत सोनी – उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग

11- चारु कोठारी – राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद (उपाध्यक्ष)

12- कुलदीप बुटोला – उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद (अध्यक्ष)

13- अशोक वर्मा – राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

14- भावना मेहरा – दायित्व प्रदान

The post सीएम धामी ने पार्टी नेताओं को सौंपी नयी जिम्मेदारी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *