The post अपनी जान पर खेलकर आवारा कुत्ते ने मासूमों की बचाई जिंदगी appeared first on Avikal Uttarakhand.
…और आवारा काली भिड़ गयी जहरीले सांप से,बच्चों को बचाया
अविकल उत्तराखंड
मयूरभंज, उड़ीसा। इंसान और जानवर के बीच के अटूट रिश्ते और वफादारी की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन ओडिशा के मयूरभंज जिले से सामने आई एक घटना ने वीरता की नई परिभाषा लिख दी है।
उदाला ब्लॉक के धीरकुला गांव में ‘काली’ नामक एक आवारा कुत्ते ने अपनी जान दांव पर लगाकर 30 से अधिक मासूम बच्चों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। इस बहादुरी के बदले काली को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिसे देख आज पूरा इलाका शोक संतप्त है।

घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। श्री जगन्नाथ शिशु विद्या मंदिर के बाहर बालवाड़ी के 30 से अधिक छात्र बैठे थे। तभी अचानक एक अत्यंत जहरीला सांप बच्चों की ओर बढ़ने लगा।
मासूम बच्चे इस खतरे से पूरी तरह अनजान थे। इसी बीच ‘काली’ वहां पहुंच गई। खतरे को भांपते ही वह बिना डरे बच्चों के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई।
चश्मदीदों के मुताबिक, काली और सांप के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। काली ने अंततः सांप को मार गिराया और बिना डरे बच्चों के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई।
लेकिन इस दौरान सांप ने काली को कई जगह से डस दिया। जहर फैलने के कारण आवारा काली की मौत हो गयी।
The post अपनी जान पर खेलकर आवारा कुत्ते ने मासूमों की बचाई जिंदगी appeared first on Avikal Uttarakhand.
