The post संविदा पर चिकित्सकों की भर्ती – वॉक-इन इंटरव्यू हर मंगलवार appeared first on Avikal Uttarakhand.
सीएमओ व प्रमुख अधीक्षकों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा प्रमुख अधीक्षकों/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि संविदा पर चिकित्सकों की तैनाती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

प्रभारी महानिदेशक सुनीता टम्टा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सामान्य चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए उच्च स्तर से तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश मिले हैं।
इसके तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, देहरादून में माह के प्रत्येक मंगलवार को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में इच्छुक चिकित्सकों को संविदा के आधार पर तैनाती का अवसर मिलेगा।
The post संविदा पर चिकित्सकों की भर्ती – वॉक-इन इंटरव्यू हर मंगलवार appeared first on Avikal Uttarakhand.
