The post ओबीसी समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री appeared first on Avikal Uttarakhand.
ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, साक्षी महाराज, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंक कुमार नायक एवं भीम सिंह मौजूद रहे।
बैठक में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
The post ओबीसी समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री appeared first on Avikal Uttarakhand.
