पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक
Share This News:

The post पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
शासनादेश में कहा गया है कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी का 19 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके सम्मान में प्रदेशभर में शोक व्यक्त किया जाएगा। साथ ही उनकी अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

The post पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *