मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुना शबद कीर्तन

Share This News:

The post मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुना शबद कीर्तन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून स्थित रेसकोर्स गुरुद्वारा पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया।

इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने संगत के बीच लंगर सेवा में भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा में उनका बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे सिख श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुगम बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लाभ सिख समुदाय तक पहुँचाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुना शबद कीर्तन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *