ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने खेल से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा

ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने खेल से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा
Share This News:

The post ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने खेल से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ओलंपिक पदक विजेता एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कॉर्पाेरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाडियों को अवसर प्रदान करने हेतु संभावना पर विचार किया गया।

इस मौके पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।

The post ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने खेल से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *