Dehradun: उत्तराखंड में मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया 7 जुलाई से, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान !

Dehradun: उत्तराखंड में मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया 7 जुलाई से, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान !
Share This News:

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसकांफ्रेंस कर बताया 71 लाख 16 हजार मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दिए गए हैं।

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज शनिवार को प्रेसकांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सात जुलाई से मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।

71 लाख 16 हजार मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दिए गए हैं। आठ लाख 41 हजार ऐसे हैं जिनका फॉर्म नहीं दिया जा सका। वे या तो उपलब्ध नहीं या मृतक हैं। राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया कि अपने बीएलए की मदद से ऐसे लोगों को तलाश कराएं। 1950 पर जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *