दस करोड़  की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

दस करोड़  की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद
Share This News:

The post दस करोड़  की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

NCERT” के स्थान पर “ACERT” लोगो लगा था

उधमसिंहनगर पुलिस ने पकड़ी नकली पुस्तकें

पुलिस टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

अविकल उत्तराखण्ड

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक ने कैंटर में किताबें होने तथा उन्हें मेरठ से लाने की जानकारी दी।

कागजातों की जांच के दौरान चालक के पास ई-वे बिल नहीं पाया गया और प्रस्तुत बिलों में भी विसंगतियां मिलीं, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ।

जांच के दौरान कैंटर के भीतर बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी की पुस्तकें मिलीं। चालक की निशानदेही पर संबंधित गोदाम का पता लगाया गया। संदेह के आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया पुस्तकों को नकली बताया।

इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 10 लाख पुस्तकों का भंडारण पाया गया। जांच में गोदाम स्वामी का नाम राजेश कुमार जैन पाया गया, जबकि गोदाम संदीप नामक व्यक्ति को किराये पर दिया गया था।

नई दिल्ली से आई एनसीईआरटी की जांच टीम द्वारा पुस्तकों की गुणवत्ता जांच में पाया गया कि छपाई, कागज, बाइंडिंग और कवर डिजाइन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। साथ ही, एनसीईआरटी के लोगो में कूटरचना करते हुए “NCERT” के स्थान पर “ACERT” अंकित कर आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से पुस्तकों का मुद्रण, वितरण और भंडारण किया जा रहा था।

एनसीईआरटी टीम द्वारा पुस्तकों के नकली होने की पुष्टि के बाद कोतवाली रुद्रपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

The post दस करोड़  की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *