रिटायर्ड ब्रिगेडियर की फायरिंग में मौत के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की फायरिंग में मौत के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This News:

The post रिटायर्ड ब्रिगेडियर की फायरिंग में मौत के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

सभी 10 आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धाराओं में कोर्ट से रिमांड

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में 30 मार्च की सुबह हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 60/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी

मामले की विवेचना वर्तमान में धारा 103(1), 3, 5, 125 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना के बाद से फरार चल रहे दसवें आरोपी वैभव कुमार (पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा) को पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद 5 अप्रैल 2026 को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया जा चुका है।

The post रिटायर्ड ब्रिगेडियर की फायरिंग में मौत के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *