किशोरियों के अपहरण के आरोपी पकड़े

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 ऊधमसिंहनगर जिले में किशोरियों के अपहरण के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो किशोरियों को उनके परिजनों के हवाले किया जबकि आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बीते 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच कर किच्छा बाईपास से आरोपी राजा कॉलोनी निवासी प्रेम मौर्य को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी की। वहीं 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने भी अपनी नाबालिग बेटी के घर से जाने और लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी करन पाल को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी का लिया है। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *