दुष्कर्म व हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Share This News:

The post दुष्कर्म व हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद

अविकल उत्तराखंड

जसपुर। कोतवाली जसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमियावाला में 16 सितंबर 2025 को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गाँव व आसपास के क्षेत्र को हिला दिया। गाँव की एक नाबालिग किशोरी शाम के समय पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने घर से निकली थी। लेकिन इसी दौरान गाँव का ही युवक राजीव पुत्र मोहन सिंह (उम्र 20 वर्ष) उसकी हरकतों पर नज़र रखे हुए था। मौका पाकर आरोपी किशोरी के पीछे-पीछे खेत तक गया और उसे जबरन अंदर खींच ले गया।

आरोपी ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं—उसका हाथ मरोड़कर तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से चेहरे व पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मासूम बच्ची का शव घर से 150 मीटर दूर गन्ने के खेत में बरामद हुआ।

मृतका की माँ की तहरीर पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर संख्या 405/25, धारा 103(1)/64(1) BNS व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर 10 टीमों का गठन किया। फोरेंसिक टीम, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। डॉग स्क्वॉड का “टाइगर” सीधे आरोपी के घर पहुंचा, जिसने जांच को निर्णायक दिशा दी।

गहन पूछताछ में आरोपी राजीव ने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर खून से सना ब्लेड व कपड़े बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त
राजीव पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम अमियावाला, थाना जसपुर, उम्र 20 वर्ष। आरोपी पर पूर्व में भी गंभीर मुकदमे दर्ज रहे हैं।

The post दुष्कर्म व हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *