The post मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.
आपदा राहत कार्य प्रभावित करने वाली झूठी खबरों पर होगी सख्त कार्रवाई
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। भारी बरसात के बीच प्रदेश में राजनीति का पारा चढ़ता ही जा रहा है। भाजपा की अंदरूनी कशमकश सतह ओर आती दिख रही है।
ताजा घटनाक्रम के मुताबिक प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनता को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई दून भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत पर की गई है।
आपदा प्रभावित क्षेत्र और असर
प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा डालता है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी भ्रामक पोस्ट की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील
उत्तराखण्ड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों और भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।
Pls clik
खनन पर रार…स्टोन क्रेशर नीति पारदर्शी.. राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि
The post मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.
