The post सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
राजपुर सड़क दुर्घटना प्रकरण
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्कालीन थानाध्यक्ष राजपुर को निलंबित कर दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए उन्हीं के थाने में मु0अ0सं0 192/25 धारा 281, 324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सीनियर इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर की देखरेख में टीम भेजकर तत्कालीन थानाध्यक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही उनके ब्लड सैम्पल लेकर फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे जा रहे हैं।
इस बीच, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों के निर्णयों पर प्रतिक्रिया और कमेंट करने की जानकारी मिली है। इस पर एसएसपी देहरादून ने सभी थाना/शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अवगत कराएं कि ऐसे कमेंट आचरण नियमावली और पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन माने जाएंगे। इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
The post सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
