अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
अमानतगढ़ फैक्टरी में नौ जून को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला थाना पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
