The post चकराता स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस व मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध appeared first on Avikal Uttarakhand.
त्यूनी स्वास्थ्य केन्द्र को अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन से सुसज्जित किया जाएगा
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता एवं त्यूनी के निरीक्षण अनुपालन की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में बताया गया कि चकराता स्वास्थ्य केन्द्र में पंजीकरण व दवा वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। दंत अनुभाग की आरबीजी मशीन को मरम्मत कर कार्यशील किया जा चुका है। अस्पताल भवन की विद्युत री- वायरिंग हेतु निविदा आमंत्रित की जा रही है। प्रसव कक्ष के लिए 1 डिलिवरी टेबल (₹1.40 लाख) और एलईडी फोकस लाइट (₹60 हजार) का क्रय आदेश जारी हो चुका है। छोटे रोगी वाहन हेतु ₹15 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिससे 12.56 लाख रुपये में महिंद्रा बोलेरो नियो बीएस-06 एम्बुलेंस क्रय कर उपलब्ध करा दी गई है।

त्यूनी स्वास्थ्य केन्द्र में डेड बॉडी डीप फ्रीजर उपलब्ध करा दिया गया है। 500 एमएएच एक्स-रे मशीन के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीएम के निर्देश पर यहां रेडियोलॉजिस्ट माह में दो दिन सेवाएं देंगे। केन्द्र के उन्नयन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन का क्रय जैम पोर्टल से कर लिया गया है।
त्यूनी स्वास्थ्य केन्द्र में 15 रूम हीटर, 5 इलेक्ट्रिक केतली व 5 बेंच उपलब्ध करा दी गई हैं। रोगी बैड के लिए तकियों का भी क्रय किया गया है। भवन मरम्मत, टाइलिंग और कक्ष विस्तार का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चौहान समेत संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
The post चकराता स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस व मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध appeared first on Avikal Uttarakhand.
