The post ऐमोन डेलिगेशन की मंत्री अजेय टमटा से मुलाकात appeared first on Avikal Uttarakhand.
थापली गांव के लिए सड़क निर्माण व साइनबोर्ड लगाने की पहल
अविकल उत्तराखंड
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन मल्टीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन्स नेटवर्क (ऐमोन) के डेलिगेशन ने 21 सितम्बर को सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अजेय टमटा से विस्तृत वार्ता की। बैठक में सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, सीएसआर और भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
पौड़ी गढ़वाल के ग्राम थापली के सड़क निर्माण विषय पर भी चर्चा की गई। मंत्री जी के कार्यालय के सहयोग से ग्राम थापली में शीर्ष हाईवे और गांव के समीप दो सांकेतिक साइनबोर्ड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बैठक में विजन अहेड फाउंडेशन की संस्थापक मंजुल थपलियाल, ऐमोन भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि, ऐमोन ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन मनोज कुमार, संस्थापक निर्मल सिंह नामधारी और सीए उमेश त्यागी मौजूद रहे।
मनोज कुमार, जो ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने मंत्री जी को निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया आने का औपचारिक निमंत्रण भेजने की पेशकश की। बैठक को सभी ने सार्थक और बहुआयामी बताया।
The post ऐमोन डेलिगेशन की मंत्री अजेय टमटा से मुलाकात appeared first on Avikal Uttarakhand.
