गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आवास घेरा

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आवास घेरा
Share This News:

The post गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आवास घेरा appeared first on Avikal Uttarakhand.

ऋषिकेश में उग्र हुआ अंकिता न्याय आंदोलन,फाड़े पोस्टर

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

दुष्यंत कुमार के पोस्टर फाड़कर दी चेतावनी

अविकल उत्तराखण्ड

ऋषिकेश।  बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में जारी आक्रोश के बीच रविवार को ऋषिकेश में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कोयल घाटी स्थित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन में ऋषिकेश के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग दोहराई और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कथित “VIP कमरे” वाले बयान पर तीखा विरोध जताया।

आंदोलनकारियों का आरोप था कि इस तरह के बयान से वास्तविक आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया।
मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय तब तक अधूरा है, जब तक कथित VIP आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री रहते हुए दिए गए बयान ने पूरे मामले को भ्रमित करने का काम किया।

महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा VIP को व्यक्ति के रूप में दर्ज किए जाने के बावजूद इसे “कमरा” बताना गंभीर सवाल खड़े करता है और यह दर्शाता है कि प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।
वक्ताओं  ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है और सत्ता से जुड़े लोगों के नाम सामने आना चिंताजनक है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय और उग्र हो गई जब आंदोलनकारियों ने विधायक आवास के बाहर लगे दुष्यंत कुमार के पोस्टर को फाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसे पोस्टर तत्काल हटाए जाएं, अन्यथा जनता खुद उन्हें हटाने को बाध्य होगी।

वक्ताओं  ने कहा कि जब तक कथित आरोपियों—दुष्यंत गौतम और अजय कुमार—की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग आरोपियों का महिमामंडन कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

घेराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक आवास के बाहर सड़क पर सभा आयोजित की। सभा को उमा भट्ट, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल,एडवोकेट पंकज सिंह क्षेत्री, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, उषा डोभाल, मोहित डिमरी, कनिष्क जोशी और सूरज सिंह नेगी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में पद्मा गुप्ता, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, हेमलता, सुरेंद्र सिंह नेगी, शांता नेगी, बिना डंगवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

The post गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आवास घेरा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *