The post अंकिता भंडारी वीआईपी केस- कई किरदारों में भिड़ंत का सिलसिला जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
‘किरदारों’ की अंतरंग बातचीत के ऑडियो से फैल रहा रायता
देखें वीडियो, भाजपा विधायक के जूते की कौन सुनेगा
उर्मिला सनावर, भावना पांडे, आरती गौड़ एक दूसरे पर पिले
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद भी ‘जूतमपैजार’ जारी है।
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की निजी बातचीत के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, ऊषा राणा के साथ भो निजी वार्तालाप के ऑडियो धड़ल्ले से वॉयरल हो रहे हैं।
कुछ ऑडियो की भाषा काफी अश्लील है। इन ऑडियो में अंतरंग पलों की खूब बातें हो रही है। ऑडियो के केंद्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौर मौजूद हैं। उर्मिला सनावर के अलावा राठौर की दो अन्य महिलाओं से निजी बातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में मिर्च मसाला गॉसिप्स ने जोर पकड़ लिया है।
आरती गौड़ की प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ फोटोज भी वॉयरल किये जा रहे हैं।
एसआईटी को मोबाइल व ऑडियो क्लिप सौंप चुकी उर्मिला सनावर अब भो वीआईपी को लेकर बड़े से बड़े खुलासे कर रही है। उधर, आरती गौड़ भी एक वीडियो में यह कहते नजर आ रही है कि ‘देश की राजनीति में भूचाल’ आ जायेगा।
बहरहाल, वीआईपी को लेकर जॉच की संस्तुति के बाद दर्शन भारती, पदम् भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी की भूमिका पर भी चौतरफा बहस छिड़ी हुई है।
भावना पांडे और उर्मिला सनावर के बीच भी फेसबुक में तीखी जंग जारी है। एक दूसरे को अपमानजनक विशेषणों से सम्बोधित किया जा रहा है।
वनन्तरा रिसॉर्ट में बुलडोजर चलवाने में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर उर्मिला सनावर और भावना पांडे पहले से ही हमलावर हो रखी है। बुलडोजर चलने पर उमेश कुमार का सरकार को फेसबुक में धन्यवाद सन्देश देना भो कई सवालों को खड़े कर रहा है।

बहरहाल, सीबीआई ने अभो तक अंकिता हत्याकांड की जांच अपने हाथ में नहों ली है। एल बार फिर अंकिता को न्याय दिलवाने में जुटी कई ताकतें ऋषिकेश की ओर कूच करेंगी।
भाजपा विधायक भरत के बिगड़े बोल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू के लड़की खरीद बयान के बाद
रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी के विवादित बयान ने विपक्ष को हमलावर होने का मौका से दिया।
रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का यह वीडियो वॉयरल हो रहा है। एक कार्यक्रम में भरत चौधरी ने कहा कि
“जो अधिकारी भरत सिंह चौधरी की नहीं सुनेगा वो मेरे जूते की सुनेगा”।
विधायक की इस बिगड़े बोल के बाद विपक्ष ने भाजपा को सत्ता के मद में चूर बताया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा में नेता अहंकार में डूब गए हैं।
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और महिलाओं के साथ निजी पलों के ऑडियो की ‘अविकल उत्तराखण्ड” पुष्टि नहीं करता है।
The post अंकिता भंडारी वीआईपी केस- कई किरदारों में भिड़ंत का सिलसिला जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
