आत्महत्या नहीं, भाजपा की दबंग राजनीति का सबूत- आर्य

आत्महत्या नहीं, भाजपा की दबंग राजनीति का सबूत- आर्य
Share This News:

The post आत्महत्या नहीं, भाजपा की दबंग राजनीति का सबूत- आर्य appeared first on Avikal Uttarakhand.

सत्ता संरक्षण में हिमांशु चमोली, परिवार को न्याय पर संदेह

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली पर धोखाधड़ी और पैसे ठगने का गंभीर आरोप लगाया था।
परिजनों ने भी अपनी जान को हिमांशु चमोली से खतरा बताया है।

आर्य ने कहा कि वीडियो में जितेंद्र ने साफ कहा था कि हिमांशु चमोली ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर 35 लाख रुपये लिए, केदारनाथ यात्रा में 7 लाख रुपये खर्च करवाए और अपने परिवार को मोबाइल फोन भी जितेंद्र से दिलवाए।

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाने वाला प्रशासन अब क्यों चुप है? उत्तराखंड पुलिस पर जनता का भरोसा उठ चुका है और सरकार विपक्ष पर दोषारोपण करने में व्यस्त है। क्या यही रामराज्य है?

उन्होंने कहा कि जितेंद्र की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि भाजपा की तानाशाही, सत्ता के बल पर वसूली और दबंग राजनीति का सबूत है। हिमांशु चमोली भाजपा के बड़े नेताओं और मुख्यमंत्री के करीबी हैं। ऐसे में यह संदेह स्वाभाविक है कि परिवार को न्याय मिल पाएगा या नहीं।

The post आत्महत्या नहीं, भाजपा की दबंग राजनीति का सबूत- आर्य appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *