जोशीमठ में बनेगा आठ करोड़ की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक

जोशीमठ में बनेगा आठ करोड़ की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक
Share This News:

The post जोशीमठ में बनेगा आठ करोड़ की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक appeared first on Avikal Uttarakhand.

गढ़वाल को देश का एक प्रमुख स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर हब बनाएंगे-केंद्रीय मंत्री

गढ़वाल लोक सभा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रिकॉर्ड 13 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

अविकल उत्तराखण्ड

पौड़ी । केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री  मनसुख मंडाविया ने  कंडोलिया मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित पारंपरिक पिट्ठू खेलों का उद्घाटन कर महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की।
पहली बार इन खेलों में स्थानीय पिट्ठू खेल को भी शामिल किया गया है।

इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि  चमोली जिले के जोशीमठ में आठ करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण होगा।
खेल मंत्री ने कहा कि अनिल बलूनी जी ने गढ़वाल में तैराकी खिलाड़ियों के लिए हाई एल्टीट्यूड स्वीमिंग ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर और विंटर स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की भी मांग की है।
उन्होंने बताया है कि देश के युवाओं को हाई एल्टीट्यूड स्वीमिंग ट्रेनिंग के लिये भूटान जाना पड़ता है जबकि गढ़वाल में इसके लिए इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा सकता है।

कहा कि, केंद्र सरकार पूरे देश में एक कम्प्रिहेंसिव स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए अध्ययन करवा रही है। मैं उस कमेटी के सामने गढ़वाल में स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की बात रखूंगा। हम गढ़वाल को देश का एक प्रमुख स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर हब बनायेंगे।

कंडोलिया मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते केंद्रीय खेल मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पहाड़ी लोक सभा क्षेत्र में 13 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण कराया है जो बताता है कि यहाँ खेल को लेकर युवाओं में किस तरह का जूनून है।
मंत्री मनसुख ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यहाँ से युवा निकल कर 2030 के अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गढ़वाल देश की सीमा की रक्षा के लिए वीर जवानों की जन्मभूमि के रूप में जानी जाती है और अब स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी गढ़वाल के युवा देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने उत्तराखंड में विकास की जो नींव रखी थी, उसे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी आगे बढ़ा रहे हैं।
नए भारत के विकास में उत्तराखंड का विकास भी स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। 50 साल बाद आने वाली पीढियां हिंदुस्तान का नया इतिहास पढेगी कि जब देश में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व था, तब देश बदल रहा था, विकसित भारत बन रहा था, टॉप 5 स्पोर्टिंग नेशन में भारत जुड़ रहा था।

सांसद त्रिवेंद्र व बलूनी ने बैडमिंटन कोर्ट में हाथ आजमाए

कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कर्णप्रयाग से भाजपा विधायक  अनिल नौटियाल, आशा नौटियाल,  विनोद कंडारी,  राजकुमार,  भरत सिंह चौधरी, पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष  रचना बुटोला, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष  पूनम कठैत, सभी जिलों के जिला भाजपा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथि और हजारों खिलाड़ी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद खेल महोत्सव (गढ़वाल लोकसभा) के संयोजक मुकेश कोली ने की और संचालन सह संयोजक बिपिन कैंथोला ने किया।

The post जोशीमठ में बनेगा आठ करोड़ की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *