The post हरिद्वार–रुड़की में अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
होटल सहित तीन निर्माण सील
अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। प्राधिकरण की टीमों ने हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग स्थलों को सील किया।
होटल बबुआ हाईनेस, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार में विपक्षी प्रबंधक द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर प्राधिकरण टीम ने विधिक कार्रवाई करते हुए परिसर को सील किया।

रुड़की स्थित विपक्षी विनय शाद के निर्माण कार्य को शाखा कार्यालय रुड़की की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सील किया।
जगजीतपुर, HEC कॉलेज मार्ग पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के समीप, विपक्षी संदीप/हितबद्ध व्यक्ति के अवैध निर्माण को प्राधिकरण स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर नियमानुसार सील किया।
The post हरिद्वार–रुड़की में अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
