आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया धरना प्रदर्शन

आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया धरना प्रदर्शन
Share This News:

The post आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया धरना प्रदर्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.

बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर धरने में हुए शामिल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आज आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर भारी संख्या में आक्रोशित आयुर्वेदिक यूनानी डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया । आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार से मांग की गई।

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि सुबह से ही आयुर्वेद निदेशालय में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से लेकर शाम सभी डॉक्टर धरने में डटे रहे।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली, महासचिव डॉ हरदेव रावत, वरिष्ठ प्रदेश‌ उपाध्यक्ष डॉ राम किशोर भट्ट, डॉ दिनेश जोशी, डॉ एजल पटेल, डॉ सुगम तिवारी, डॉ अनुपमा त्यागी, डॉ मो० मिस्काल, डॉ नावेद आजम, डॉ नम्रता डाबरे आदि इत्यादि वक्ताओं ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों एवं विभागीय शोषण एवं उत्पीड़न के ऊपर अपने विचार रखे। कल भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

The post आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने किया धरना प्रदर्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *