बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मसला- बीकेटीसी कर्मी को किया निलंबित

Share This News:

The post बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मसला- बीकेटीसी कर्मी को किया निलंबित appeared first on Avikal Uttarakhand.

विपक्ष का भारी विरोध, बीकेटीसी ने उठाया कदम

व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित

निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित

अविकल उत्तराखण्ड

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर गठित जांच समिति ने बीकेटीसी कर्मी को निलंबित कर दिया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 03 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।

प्राप्त स्पष्टीकरण एवं जांच समिति की प्रारंभिक आख्या का परीक्षण करने पर आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए गए। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। समिति ने यह भी माना कि कर्मचारी को वर्तमान पद पर बनाए रखने से जांच प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन्हीं तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें बीकेटीसी कार्यालय, जोशीमठ (जनपद चमोली) से संबद्ध किया गया है। इस अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी तथा उन्हें जांच एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही में अपेक्षित सहयोग देना अनिवार्य होगा।

बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि समिति प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्वेदी पर हमला बोला हुआ है।

Pls clik

कांग्रेस ने बीकेटी‌सी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से मांगा इस्तीफा

बदरी- केदार मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो- आर्य

The post बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मसला- बीकेटीसी कर्मी को किया निलंबित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *