बरसात थमते ही बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा

बरसात थमते ही बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा
Share This News:

The post बरसात थमते ही बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो

विद्युत व पेयजल के बाद अब सड़क संपर्क भी बहाल

डीएम ने निभाया कमिटमेंट

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही मात्र सात दिन के भीतर आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली को सड़क संपर्क से जोड़ दिया है। अब वाहनों की आवाजाही गांव तक सुचारू रूप से होने लगी है।

सहसपुर ब्लॉक की मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क अतिवृष्टि के दौरान टूट गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और राहत व पुनर्वास कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग की। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाई युक्त शेरू खाला मार्ग को रातों-रात चालू कराया और वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया। वर्षाकाल के तीन महीनों तक मार्ग को सुचारू रखने के लिए 24×7 मैनपावर और मशीनरी तैनात रही।

11 जुलाई को किए गए निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्षेत्र की विद्युत और पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर दिया गया। जंगलों से गुजर रही विद्युत लाइन के बार-बार बाधित होने की समस्या को दूर करने के लिए ₹2.19 लाख की धनराशि जारी कर सुधार कार्य कराए गए। इसी प्रकार छोटी पाइपलाइन के कारण बनी पेयजल समस्या के समाधान हेतु ₹3.79 लाख की धनराशि स्वीकृत कर बड़ी पाइपलाइन स्थापित कराई गई।

प्रभावित परिवारों को राहत स्वरूप प्रत्येक परिवार को ₹4,000 प्रतिमाह की दर से तीन माह के लिए एडवांस धनराशि उपलब्ध कराई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बटोली गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, उपचार, गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण कार्य भी सुनिश्चित किया गया।

The post बरसात थमते ही बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *