कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें

Share This News:

The post कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।

बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य पक्षी संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है।
फेस्टिवल के अंतर्गत बर्ड वॉचिंग, बर्ड फोटोग्राफी, नेचर ट्रेल्स, पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी, क्विज एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों से आए प्रकृति प्रेमी, छात्र एवं पर्यटक भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएँ भी कीं। मुख्यमंत्री द्वारा हल्दूखाता पेयजल योजना, मावकोट–मोटाढांग पेयजल योजना तथा सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा मुख्यमंत्री को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनहितकारी आवश्यकताओं को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा गया। मांग पत्र में पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्युत एवं उच्च शिक्षा से जुड़े आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि पिछले डेढ़ वर्ष से वे स्वयं एवं राज्य सरकार इस मार्ग के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण पर लगातार कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम इस मार्ग को सीबीआई जांच से मुक्त कराया गया है तथा वर्तमान में इस प्रकरण में प्रत्येक सप्ताह नियमित सुनवाई हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सानिध्य में सभी क्षेत्रवासियों को यह आश्वासन देती हूँ कि लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग का निर्माण अवश्य किया जाएगा।”

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित योजनाओं से कोटद्वार क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

यह दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल 1 फरवरी तक चलेगा और कोटद्वार को ईको-टूरिज्म के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी ने मुख्य मंत्री से मांग किया कि ये बर्ड फेस्टिवल विभाग को प्रत्येक वर्ष इसी 31 जनवरी 01 फ़रवरी की तारीख को करना चाहिए जिससे की देश के सभी पक्षी प्रेमी कोटद्वार आने का अपना प्लान बना सकें और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल , बीरेंद्र रावत, आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, सुमन कोटनाला, आदि लोग उपस्थित रहे।

The post कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *