उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई प्रदेश टीम का एलान कर दिया है। नई प्रदेश टीम में पश्चिमी यूपी को खास तवज्जो मिली है। मोहित बेनिवाल समेत कई नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।
उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार्टी की नई टीम में विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले घोषित संगठनात्मक फेरबदल में क्षेत्र के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी आलाकमान ने ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी समेत हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है। इनमें नवाब सिंह नागर और मोहित बेनिवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है, जिन्हें संगठन में अहम दायित्व देकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक संदेश को और मजबूत करने का प्रयास किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं पर भाजपा का भरोसा
नई प्रदेश टीम में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को प्रमुखता दी है। क्षेत्र के कई नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उसकी रणनीति का केंद्र रहेगा।

मोहित बेनिवाल को मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा की नई टीम में मोहित बेनिवाल को महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनकी सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकार इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

गुर्जर नेता को बनाया पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष
वहीं गुर्जर नेता नबाब सिंह नागर को पार्टी आलाकमान ने पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बता दें कि मोहित बेनिवाल और नवाब सिंह नागर को अध्यक्ष पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
वहीं गुर्जर नेता नबाब सिंह नागर को पार्टी आलाकमान ने पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बता दें कि मोहित बेनिवाल और नवाब सिंह नागर को अध्यक्ष पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
पश्चिमी यूपी के प्रमुख चेहरे
मोहित बेनिवाल -प्रदेश उपाध्यक्ष
सुरेश राणा -प्रदेश उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी -प्रदेश उपाध्यक्ष
राजेश चौधरी – प्रदेश महामंत्री
बसंत त्यागी – प्रदेश मंत्री
नबाब सिंह नागर -पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष
मोहित बेनिवाल -प्रदेश उपाध्यक्ष
सुरेश राणा -प्रदेश उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी -प्रदेश उपाध्यक्ष
राजेश चौधरी – प्रदेश महामंत्री
बसंत त्यागी – प्रदेश मंत्री
नबाब सिंह नागर -पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष