ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर

ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर
Share This News:

The post ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

मोदी के जन्मदिन पर 5000 ने पंजीकरण कराया

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्राफिक एरा के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के लिए इ-रक्तकोष पर पंजीकरण कराया। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान कर आज उत्तराखंड के हजारों युवाओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रक्तदान शिविर में छात्र-छात्रा और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 226 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर डा. रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं का समर्पण और उमंग के साथ रक्तदान करना यह साबित करता है कि ग्राफिक एरा केवल शिक्षा का ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों का एक सशक्त केंद्र है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राफिक एरा अस्पताल को एक हजार यूनिट ब्लड उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा केवल प्रोफेशनल्स तैयार नहीं करता बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनाता है। दूसरों का दुख दर्द समझने और बांटने का यह जज्ब़ा ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं की अलग पहचान बनाता है। रक्तदान शिविर में बीटेक, बीबीए, बीसीए और बायोटेक्नोलॉजी सेमत विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से देर शाम तक चले इस रक्तदान शिविर में ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 226 यूनिट ब्लड का दान किया। इस दौरान ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के लिए ई-रक्त कोष पर पंजीकरण करवाया।

ब्लड डोनेशन शिविर में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुल सचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डा. ए. एस. शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान डा. एम. पी. सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

The post ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *