विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर
Share This News:

The post विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर देहरादून में भारतीय रेड क्रॉस शाखा द्वारा साईं इंस्टीट्यूट, राजपुर रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर और विचार गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट और पैट्रन डॉ. सरफराज हुसैन ने भी अपने विचार रखे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

स्वस्थ जीवनशैली, मोटे अनाज और स्क्रीन टाइम नियंत्रण पर जोर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने छात्रों को पौष्टिक आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एम.एस. अंसारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, इसलिए जंक फूड से दूरी बनाकर मोटे अनाज को अपनाना जरूरी है।

कल्पना बिष्ट ने कोरोना काल में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं, डॉ. सरफराज हुसैन ने कहा कि आधुनिक संचार साधनों के बढ़ते प्रभाव के साथ बीमारियां भी वैश्विक रूप ले रही हैं। नशे की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य आज बड़ी चुनौती बन चुके हैं, इसलिए छात्रों को मोबाइल और कंप्यूटर के स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल वर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या संध्या, आरती रौथाण तथा रेड क्रॉस की प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेमलता वर्मा, नारायण सिंह, जाहिद हुसैन, शिफाहत अंसारी, मोहन खत्री और रतूड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *