‘संवेदना अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

‘संवेदना अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
Share This News:

The post ‘संवेदना अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

निशंक’ के जन्म दिवस पर लिया संकल्प

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर “संवेदना अभियान” के अंतर्गत देश के पहले लेखक गांव थानों (देहरादून) में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया गया।
छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का सशक्त संदेश दिया। हिमालयीय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, भागीरथ प्रयास फाउंडेशन, रुड़की तथा देवभूमि ब्लड बैंक, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

लेखक गांव स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के साथ उनकी पुत्री डॉ. आरुषि निशंक, विदुषी निशंक, अभिनव पंत, मेजर देवल वाजपेयी, आर्यन देव उनियाल सहित अनेक परिवारजन भी उपस्थित रहे और सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ निशंक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इसके उपरांत नालंदा पुस्तकालय शोध एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित बाल कवि गोष्ठी में सनराइज अकादमी एवं एंजेल्स अकैडमी बहादराबाद के छात्र-छात्राओं ने डॉ. निशंक की चर्चित बाल रचनाओं “भोर की किरण”, “बारिश की फुहार”और “प्रकृति का उपहार” सहित अन्य कविताओं का भावपूर्ण पाठ कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने संस्कृत में जन्मदिवस गीत प्रस्तुत कर भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की। डॉ. निशंक ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें साहित्य, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा, “संवेदना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा मूल्य है। रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी करुणा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान का संकल्प ले, तो अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं।” उन्होंने युवाओं से समाजसेवा और स्वैच्छिक रक्तदान जैसे अभियानों से निरंतर जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, पद्मा श्री बी.के.एस संजय, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, सुभाष बर्थवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, गन्ना आयोग के सदस्य सुभाष भट्ट, रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता महंगाई, पौड़ी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post ‘संवेदना अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *