नेपाल से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड में मंथन

नेपाल से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड में मंथन
Share This News:

The post नेपाल से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड में मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

सीमा पार गतिविधियों पर सघन निगरानी और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल से सटे तीन सीमांत जनपद—चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर—के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में नेपाल के हालिया राजनीतिक हालातों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की स्थिति और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। सोशल मीडिया की सतत निगरानी कर अफवाहों व भ्रामक सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने जिला प्रशासन को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों व SSB के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और स्थानीय ग्राम समितियों, पुलिस बल एवं वन विभाग की सहभागिता से सामुदायिक निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

सीमावर्ती प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग, सीमा पार से होने वाले आवागमन पर सतर्कता और भारत सरकार के सुरक्षा निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं मंडलायुक्त, कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post नेपाल से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड में मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *