आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग विस्तार पर मंथन

Share This News:

The post आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग विस्तार पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

मुख्यमंत्री से आरबीआई गवर्नर की मुलाकात

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राज्य के आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय समावेशन और उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित रही।

मुख्यमंत्री धामी ने आरबीआई गवर्नर का स्वागत करते हुए कहा कि देश की प्रमुख वित्तीय संस्था के प्रमुख से मुलाकात राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रसार और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आरबीआई से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे क्षेत्रों में भी बैंकिंग सेवाएं सुलभ हों, जहाँ अब तक पहुँच नहीं है, ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “डिजिटल इंडिया” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने डिजिटल लेनदेन, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और ऑनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने राज्य सरकार के वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक राज्य के वित्तीय विकास और बैंकिंग आधार के विस्तार में हरसंभव सहयोग करेगा। साथ ही, उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा एमएसएमई क्षेत्र को अधिक सुलभ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाएगा।

The post आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग विस्तार पर मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *