‘कैबिनेट विस्तार सीएम धामी का विशेषाधिकार समय पर होगा फैसला’

‘कैबिनेट विस्तार सीएम धामी का विशेषाधिकार समय पर होगा फैसला’
Share This News:

The post ‘कैबिनेट विस्तार सीएम धामी का विशेषाधिकार समय पर होगा फैसला’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

‘ विधायक चमोली बोले, सीएम धामी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े हैं

पंचायत चुनावों से मिला संदेश: 2027 में धामी सरकार की हैट्रिक तय – विनोद चमोली

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और समय आने पर निर्णय होगा। मौजूदा कैबिनेट ने ही धर्मांतरण कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल कानून और दंगारोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे प्रदेश की छवि मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं पर सीएम व हाईकमान के स्तर पर मंथन जारी है।

गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली से लेकर देहरादून तक धामी कैबिनेट विस्तार की खबरें आम हो रखी है। दिल्ली में भाजपा विधायक अरविंद पांडे और उमेश काऊ गृह मंत्री से मिले ।जबकि देहरादून में भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल, आदेश चौहान,फकीर राम टम्टा, मोहन सिंह मेहरा ने सीएम से मुलाकात कर चुके हैं।

कैबिनेट विस्तार कब होगा,यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इस बार कैबिनेट में काफी बड़े बदलाव की आहट सुनी जा रही है। भाजपा के परस्पर विरोधी ध्रुव भी एक दूसरे से गलबहियां कर रहे हैं। अपनी जगह बनाने के लिए अंदरूनी मारकाट जोरों पर चल रही है।

इधऱ, पंचायत चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत ने आने वाले राजनीतिक समीकरणों का संकेत साफ कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि जनता का भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगातार बढ़ रहा है और यही भरोसा 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की हैट्रिक का रास्ता तय कर रहा है।

चमोली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले भी अच्छे कामों की बदौलत भाजपा दोबारा सत्ता में लौटी थी। आज मुख्यमंत्री धामी ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े हैं, ऐसे में किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ मानने वाले देख लें कि भाजपा ने इसे शानदार तरीके से जीता है, तो ‘फाइनल’ यानी 2027 विधानसभा चुनाव में परिणाम और भी बेहतर होंगे।

आपदा प्रबंधन पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और मृतकों के परिजनों व बेघर हुए परिवारों को तत्काल सहायता दी जा रही है। केंद्र की मदद से अब तक का सबसे बेहतर आपदा प्रबंधन प्रदेश में चल रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में इन दिनों गालीबाजी और झूठे आरोपों की होड़ लगी है। वहां जो जितना बड़ा झूठा आरोप लगाएगा, वही बड़ा नेता कहलाएगा।

The post ‘कैबिनेट विस्तार सीएम धामी का विशेषाधिकार समय पर होगा फैसला’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *