चौखुटिया अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 50 बेड तक

Share This News:

The post चौखुटिया अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 50 बेड तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

मुख्यमंत्री से चौखुटिया स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

एम्स ऋषिकेश में बनेगा विशेष काउंटर

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलनरत प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के उन्नयन हेतु तत्काल शासनादेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित की प्रत्येक मांग पर संवेदनशीलता से विचार कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर प्रगति की सीधी मॉनिटरिंग करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि एक्स-रे मशीन के संचालन की जिम्मेदारी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को सौंपी गई है। साथ ही एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड वासियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित करने की पहल की जा रही है, जिससे प्रदेशवासियों को त्वरित और सरल चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहाड़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी उद्देश्य से चौखुटिया में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अस्पताल के विस्तार से चौखुटिया और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य उपचार में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चौखुटिया के जनप्रतिनिधि और आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

The post चौखुटिया अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 50 बेड तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *