मसूरी में अवैध कटान, भू स्वामी पर मुकदमा दर्ज

मसूरी में अवैध कटान, भू स्वामी पर मुकदमा दर्ज
Share This News:

The post मसूरी में अवैध कटान, भू स्वामी पर मुकदमा दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.

कांडी लॉज में काटे हरे भरे पेड़

अविकल उत्तराखण्ड

मसूरी । निकटवर्ती क्षेत्र कांडी लॉज में धड़ल्ले से हरे पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। जिससे वन महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काटे गए पेड़ों के अवशेष व औजारों को कब्जे में लिया।

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कांडी लॉज एस्टेट मसूरी में विभिन्न प्रजातियों के 7 हरे वृक्षों का अवैध पातन पाए जाने पर मसूरी रेंज की टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई एवं अभियुक्त के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम एवं प्राइवेट फॉरेस्ट एक्ट के तहत गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है एवं अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत भू स्वामी हरप्रीत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्राइवेट एक्ट 1948 वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत वाद पंजीकृत किया गया है। कहा कि जिन 7 हरे वृक्षों का अवैध पातन किया गया है उनमें मसूरा, खागसी, धमोरा, कॉल, पदम आदि वृक्ष शामिल है।

विभागीय टीम में वन क्षेत्राधिकार महेंद्र सिंह चौहान, वन दरोगा साबलाराम, वन बीट अधिकारी हरेंद्र सजवाण, दैनिक श्रमिक दिनेश नेगी, मुलायम पयाल, नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

The post मसूरी में अवैध कटान, भू स्वामी पर मुकदमा दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *