तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा सीबीसी का बनाया पोषण गीत

Share This News:

The post तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा सीबीसी का बनाया पोषण गीत appeared first on Avikal Uttarakhand.

पोषण जागरूकता के लिए सीबीसी नैनीताल का अनोखा प्रयास

“विकसित भारत की बुनियाद” को पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने लॉन्च किया

अविकल उत्तराखंड

खटीमा। केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा बनाए गए पोषण गीत “विकसित भारत की बुनियाद” को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लॉन्च किया।

इस अवसर पर कोश्यारी ने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम करने वाले कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है।
इसकी असली सफलता तब सिद्ध होगी जब यह अन्य भाषाओं में अनुवाद होकर तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा।

गीत को राष्ट्र के नाम समर्पित किये जाने के मौके को विभाग के लिए एक अहम उपलब्धि बताते हुए अपर महानिदेशक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि पोषण जागरूकता फैलाने में ये गीत अहम भूमिका निभा पाए। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि पोषण एंथम की थीम 2047 में विकसित भारत में पोषण की आवश्यकता को दर्शाना है।

यह गीत सीबीसी नैनीताल की कलाकार डॉ. दीपा जोशी द्वारा लिखा गया है। संगीत शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट और आनंद बिष्ट ने दिया है जबकि अभिनय भास्कर जोशी और शोभा चारक ने किया है।

कार्यक्रम में थारू समिति के दान सिंह राणा, समाजसेवी रविंद्र राणा, बी.डी.ओ. धर्मेंद्र कन्याल, राजनाथ मौर्य, मुकेश गिहार, कमलेश सिंह, आलोक सत्याल, हिमांशु बिष्ट और रमेश जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि विभाग के एक और गीत के लॉन्च के साथ लोकसभा सांसद अजय भट्ट अभियान का विधिवत समापन करेंगे। समापन समारोह में मेहंदी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उपस्थित अतिथियों ने मिरहा, पूनम, अनुभा सहित 10 महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया जबकि वर्तिका, पूजा, वीणा सहित 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

The post तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा सीबीसी का बनाया पोषण गीत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *